राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो संस्था का एक दिवसीय प्रदेश अधिवेशन संपन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो संस्था का एक दिवसीय प्रदेश अधिवेशन हुआ संपन्न जिला नरसिंहपुर के 5 पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
रंजीत सिंह तोमर राष्ट्रीय सहायक सचिव को लीडरशिप अवार्ड 2023 वही रजनीश कुमार कौरव प्रदेश अध्यक्ष यूथ व राजेश चौकसे (संभाग अध्यक्ष जबलपुर) को मानव अधिकार अवार्ड 2023 से नवाजा। अंजनी तिवारी व रूप सिंह बडकुर को कार्यक्रम में भाग लेने पर सर्टिफिकेट,मोमेंटो के साथ नवाजा।
मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी से जहां पर दिनांक 16 अप्रैल 2023 रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो संस्था के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन स्थान मातोश्री पैलेस जिला शिवपुरी में किया गया।
इसके मुख्य अतिथि के रुप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार, आरसी आर्य जेल प्रभारी, कल्पना सोनी मेजर असम राइफल, विवेक पटेरिया राष्ट्रीय सचिव प्रभात मिश्रा राष्ट्रीय समन्वयक के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के जनरल प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण आर्य, महिला प्रदेश अध्यक्षया प्रीति कानूनगो, यूथ प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार कौरव द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां जगत जननी वीणा वादिनी मां सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथियों एवं तीनों अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प माल्यार्पण कर प्रारंभ किया जिसके पश्चात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के दायित्व, कर्तव्य एवं कार्यों के प्रति प्रशिक्षण देते हुए संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य एवं कार्यों के अनुसार सर्टिफिकेट, अवार्ड व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित व गौरवान्वित किया गया।
अंत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार द्वारा सभा को संबोधित किया गया वहीं संस्था के मध्य प्रदेश के तीनों अध्यक्षों द्वारा पधारे समस्त मुख्य अतिथि एवं समस्त जिलों से पधारे पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन एवं आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया।