मध्य प्रदेश

रोशन नगर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी धरमिन्दर सिंह राठौड के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी निलेश कुमार जिरेती के निर्देशन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह (1 से 7 मई) के अवसर पर 2 मई 2023 को रोशन नगर कटनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कार्यक्रम किया गया ।
उक्त अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता अंजू रेखा तिवारी के द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुये प्रत्येक मजदूर से अपनेे अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए कहा तथा मजदूरों से श्रम विभाग में अपना सत्यापन कराने का भी आव्हान किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 15100 पर निशुल्क काल कर अपनी समास्याओं का समाधान करने प्रेरित किया ।
इस अवसर पर श्रम अधिकारी केबी मिश्रा, पीएम आवासीय प्रबंधक जेपी गुप्ता, निरीक्षक एस पी सिंह, लकी सिंह, दिनेश सिंह एवं लेबर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने भी श्रमिको को संबोधित करते हुए मप्र शासन द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी l प्रत्येक मजदूर को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिये भी कहा साथ ही यह भी कहा कि यदि उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने में कोई समस्या आती है तो वे श्रम कार्यालय में अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते है । इस अवसर पर अधिक संख्या में मजदूर उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button