मध्य प्रदेश

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे थालादिघावन स्व. सूरज लोधी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के थालादिघावन गांव में आज शोक की लहर के बीच मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे उन्होंने स्वर्गीय सूरज लोधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
*निवास पर पहुंच कर दी* *श्रद्धांजलि*
मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल दोपहर में पत्रकार जयप्रकाश लोधी एवं यशपाल लोधी के निवास पर पहुंचे यहां उन्होंने स्वर्गीय सूरज लोधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया कुछ देर मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की
*परिवार से मिलकर जताई संवेदना*
श्रद्धांजलि के बाद मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शोकाकुल परिवार से अलग से मुलाकात की उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात की उनका हाल जाना और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने को कहा उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और सरकार हर कदम पर परिवार के साथ खड़ी है
*गांव में शोक का माहौल*
स्व. सूरज लोधी के निधन से पूरे थालादिघावन क्षेत्र में शोक का माहौल है मंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Related Articles

Back to top button