मध्य प्रदेश

एमडीबीएम स्कूल के 22वें छात्र मिहुल वर्मा बने डॉक्टर, MBBS में चयन, LN मेडिकल कॉलेज में हुआ Induction

रिपोर्टर  : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । नगर के लिए गौरव का क्षण है। एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुरा के होनहार छात्र मिहुल वर्मा पुत्र श्री विकास वर्मा ने मेडिकल के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है।
मिहुल वर्मा का चयन MBBS के लिए हुआ है। आज L.N. Medical College & J.K. Hospital, Bhopal में आयोजित भव्य Induction Program एवं शपथ ग्रहण समारोह में उनका Orientation हुआ। इसी के साथ मिहुल ने अपने MBBS पाठ्यक्रम के साथ अपने मेडिकल सफर की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।
*सेवा और समर्पण की ली शपथ*
इस ऐतिहासिक समारोह में मिहुल को चिकित्सा के पवित्र पेशे में सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई गई।
*माता-पिता रहे मौजूद*
इस गौरवमयी पल को और भी खास बनाने के लिए मिहुल के प्रेरणास्रोत पिता श्री विकास वर्मा (संचालक, एमडीबीएम स्कूल) एवं माता डॉ. कल्पना वर्मा (सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर) भी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।
*स्कूल के 22वें डॉक्टर बने मिहुल*
सबसे गर्व की बात यह है कि मिहुल वर्मा एमडीबीएम स्कूल के 22वें डॉक्टर बने हैं। इससे पहले भी इस स्कूल के 21 छात्र डॉक्टर बनकर देश-विदेश में सेवा दे रहे हैं। मिहुल की इस सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार और उदयपुरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर दिया है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि मिहुल की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। समस्त स्टाफ मेंबर्स ने मिहुल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button