मध्य प्रदेश

रोहिया नाले पर पुल पूर्ण नहीं होने के चलते आधा दर्जन गांव का आवागमन अवरुद्ध

जननी एक्सप्रेस नहीं आने से नवजात की मौत
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नेशनल हाईवे 45 भोपाल जबलपुर से जोड़ने वाला थाला दिघावन मार्ग पर रोहिया नाले पर डेढ़ करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री मंत्री सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा पुल बनाया जा रहा है जिसके चलते बाईपास सड़क बनाई गई थी जो दो दिन की बारिश में बह गई जिसके चलते आधा दर्जन ग्रामों का नेशनल हाईवे 45 से संपर्क टूट गया है वही निर्माणाधीन पुल पर दोनों साइट 3-4 फिट के गड्ढे होने के कारण 4 पहिया वाहनों का आवागम रुक गया है वही आवागम रुक जाने से एक प्रसूता के नवजात शिशु की मौत हो गई
जहां लोगों के सुविधा के चलते रायसेन जिले ने प्रधानमंत्री सड़कों का जाल बिछाया गया है वही नेशनल हाईवे 45 से जुड़ने वाले थाला दिघावन मार्ग पर रोहिया नाले पर पुल का कार्य निर्माणधीन है जिसके चलते साइट से अस्थाई बायपास बनाया गया जो 24 घंटे की बारिश में बह गया वही पुल के दोनों किनारे का निर्माण नहीं होने से पुल से आवागम अवरुद्ध हो गया वही पुल से चार पहिया वाहन नहीं निकलने के चलते एक प्रसूता महिला को अपनी नवजात से हाथ धोना पड़ा वही ग्रामीणों में ठेकेदार के द्वारा पुल कम्प्लीट नहीं करने पर रोष है वही आधा दर्जन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है वही ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया है वही ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है वही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे से फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार और विभाग से बात कर जल्दी ही पूर्ण कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ना हो वही ग्रामीणों से मीडिया को बताया कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कराया है और लोगों को लोहा सीमेंट बेचा है।

Related Articles

Back to top button