क्राइम

आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी से 350 पाव देशी मदिरा, एक बाइक जप्त

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी दमोह रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में दिनांक 29 जून 2023 को आबकारी वृत दमोह ‘ब प्रभारी अनुरोध सेन द्वारा थाना नोहटा अंतर्गत मोसीपुरा तिराहा पर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में आरोपी भरत लोधी एवं राजकुमार रैकवार के विरुद्ध मौका कार्यवाही कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में कुल 350 पाव देशी मदिरा,जो कुल 63 बल्क लीटर मदिरा एवं एक वाहन मोटरसाइकिल आरोपियों के कब्जे से विधिवत जब्त की गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हरिसिंह घुरैया और नगर सैनिक निरपत, राजू राय आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button