लाडली बहना योजना की राशि निकालने बैंकों में लगी बहनों की भारी भीड़
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई गई महत्वाकांक्षी व सुख समृद्धि हेतु लाडली बहना योजना से महिलाओं में हर्ष व्याप्त है पिछले चार-पांच दिनों से स्थानीय सेंट्रल बैंक भारतीय स्टेट बैंक और कियोस्क सेन्टरो पर महिलाओं की लंबी लंबी कतारें व भारी भीड़ उमड़ रही है बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रतिमाह देने की घोषणा की है इसी के तहत जून माह में योजना को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों के खाते में 10 तारीख को समारोह पूर्वक उनके द्वारा प्रथम किश्त के रूप में एक एक हजार रुपए समस्त पात्र हितग्राही महिलाओं के खाते में डाले हैं उक्त राशि का आहरण करने हेतु बैंकों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है हालांकि कुछ लोगों ने हमारे संवाददाता को शिकायत करते हुए बताया है कि भारतीय स्टेट बैंक में केवाईसी को लेकर असंतोष है इसके लिए जब बैंकों में निशुल्क केवाईसी कराने की शासन द्वारा व्यवस्था कराई गई है जबकि बैंक के द्वारा बाहर से केवाईसी कराने के लिए दबाव डाले जा रहे हैं।



