क्राइम

वन्यप्राणी का शिकार करने वाले आरोपियों से मांस और हथियार जप्त

वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
रायसेन । रविवार को वन मण्डल अधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन रजनीश कुमार शुक्ला के निर्देशन में वन परिक्षेत्र पश्चिम रायसेन सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकान्त अमृते के नेतृत्व में परिक्षेत्र रायसेन पश्चिम के खरबई वृत्त की बीट सीहोरा में शिकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वन स्टॉफ को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर कुल चार आरोपी बन्ने खां आ0 धन्नू खां निवासी इमलिया, यूसुप पिता यासीन खां निवासी इमलिया, राकेश पिता हरि सिंह बंजारा निवासी छातई, विशाल पिता हरिनारायण जाटव निवासी सीहोरा के पास से प्रथम दृष्टया में वन्यप्राणी सांभर का कच्चा मांस 6 किलो, पका मांस 1 किलो, बन्दूक 3 नग, जिन्दा कारतूस 21 नग, खाली कारतूस 2 नग, टार्च 3 नग, मांस काटने में प्रयुक्त होने वाले बके 3 नग, तलवार 1 नग, मोटर साईकिल 1 एवं मोबाईल 3 नग, 23 मीटर लम्बाई का तीतर पकड़ने का पिंजरा 1 नग, मांस काटने का लकड़ी का टुकड़ा 1 नग जप्त करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47340/21 दिनांक 6 सितम्बर 2026 को पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला, रेंजर रविकांत अमृते, उप वनक्षेत्रपाल सर्जन सिंह मीणा, वनपाल प्रीतम सिंह जाटव, वनपाल सतीश श्रीवास्तव, वनपाल लक्ष्मण सिंह यादव एवं परिक्षेत्र पश्चिम और पूर्व के वन स्टॉफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button