सुनार नदी के उदगम स्थान को पर्यटक स्थल के रुप मे विकसित किया जावे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर व रायसेन जिले की सीमावर्ती प्रसिध्द व बडी नदियो मे सुमार आदिवासी प्रखंड केसली के टडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरीकला के समीप वनांचल रिछरयाऊ से निकलने वाली जीवनदायिनी सुनार नदी का उदगम स्थान आज भी उपेक्षित पडा हुआ है इस उदगम स्थान को पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने के लिए शासन प्रशासन वनविभाग व जनप्रतिनिधियो ने कोई रूचि नही दिखलाई वरना आज यह स्थान किसी पहचान का मुहताज नही होता, इसे एक अच्छे व आकर्षक पर्यटक स्थल के रुप मे विकसित करने की तमाम संभावनाये है सुनार नदी के इस उदगम स्थान रिछरयाऊ मे पर्यटक संभावनाओ को देखते हुए यहां पर एक बारहमासी तालाब का निर्माण किया जावे जिसमे बर्ष भर पानी सदैव उपलब्ध रहे इस हेतु तालाब का निर्माण, व जन आकर्षण के लिये फलदार, फूलदार, छायादार पेड लगाये जावे उदगम स्थान तक आवागमन हेतु पक्की सडक का निर्माण किया जावे, धार्मिक वातावरण हेतु देवालयो का निर्माण हो, पार्क बने जिससे लोग बरबस यहा खिचे चले आये पर्यटक स्थल बनाये जाने से सैकडो हजारो लोगो को काम धन्धे मिलेगे व्यापार व्यवसाय बढेगे इससे इस स्थान के साथ साथ क्षेत्र की भी तेजी से तरक्की के व्दार खुलेगे शासन प्रशासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे जिससे वर्षो से उपेक्षित इस सुनार नदी के उदगम स्थान को नई पहचान मिल सके।



