वाहन चालकों ने नगर के सड़कों पर जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बस एवं ट्रक ड्राइवर ने नगर के सड़कों पर जुलूस निवाहन चालकों ने नगर के सड़कों पर जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शनकालकर सरकार के कानून का विरोध किया और शासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी , काला कानून वापस लो के नारे लगाए वही ट्रक ड्राइवर ने कहा कि इतनी भारी भरकम राशि का जुर्माना और इतनी अधिक सजा हम पर लागू की जा रही है जितनी हमारी कमाई नहीं अगर हमारी इतनी कमाई होती तो हम ड्राइवरी क्यों करते ड्राइवर भी मजदूरी की श्रेणी में आते हैं साथ ही ड्राइवर ने मांग रखी की दुर्घटना के समय ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लख रुपए एवं इलाज के लिए 50 हजार रू निश्चित किए जाएं , ड्राइवर को वित्तीय श्रेणी सैनिक मान्यता दी जाए , ड्राइवर को राजमार्ग पर प्रशासन द्वारा प्रताड़ित न किया जाए यह सभी मांगे रखते हुए ड्राइवर ने नगर में जुलूस निकालकर एसडीएम संतोष मुद्गल को परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौपा। बही एसडीएम संतोष मुद्गल ने कहा जो मोटर मालिक और ड्राइवर बहान चलाना चाहते हैं वह चलाएं सभी स्वतंत्र हैं।प्रदेश के चलते बरेली में भी देखा गया कि वाहन चालकों की हड़ताल से बस ट्रेको की आवाजाही बंद हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग पेट्रोल डीजल सहित दूध एवं खाद्य सामग्री के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं।बही पेट्रोल टैंको पर पेट्रोल के लिए भी लोगों की भीड़ देखी गई।



