देश व्यापी ट्रक ड्राइवर संघ ने सौंपा ज्ञापन, केन्द्रीय सरकार के नये कानूनों को काला कानून बताया

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ द्वारा की जा रही 1 जनवरी से 3 जनवरी तक हड़ताल में बाड़ी इकाई के बैनर तले देश व्यापी ड्राइवरों की हड़ताल में शामिल शहर के सभी ड्राइवरों ने हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को चिंतामन चौराहे पर इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में ड्राइवर एकता जिंदाबाद काले कानून वापिस लो के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुँचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में मुख्य माँगो में सरकार, को हिट एण्ड रन कानून को वापस लिया जाये। जन साधारण लोगो द्वारा आकोश हो रहे झथवर समाज के लिए स्वतंत्र किया जाये। गाड़ियों के लिए पार्किंग एवं ड्रायवरों के लिए विश्रामगृह एवं शौचालय की व्यवस्था प्रति 100 या 50 किमी. में की जाये 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागु किया जायें। दुर्घटना के समय ड्रायवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रूपये बीमा राशि निश्वित की जाये, एवं दुर्घटना के समय अपंग होने पर 10 लाख रूपये एवं इलाज के लिए 5 लाख रूपये निश्चित किया जाये। ड्रायवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक मान्यता दिया जाये। ड्रायवरों को आवास योजना के लिए 5 लाख रूपये प्रदान किया जाये। ड्रायवरों के बच्चों के लिए सरकार द्वारा उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाये। ड्रायवरों को राजमार्ग पर प्रशासन द्वारा प्रताड़ित न किया जाये। लायसेंस के लिए सरकार द्वारा जो 15 हजार रूपये रखा गया है उसे कम किया जाये ताकि गरीब स्तर के ड्रायवर भी लाभ प्राप्त कर सके। सितम्बर की ड्रायवर दिवस की घोषणा की जाये।
अतः महोदय जी से अनुरोध है कि उपरोक्त मांगो को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश ड्रायवर महासंघ ने जो 01 जनवरी 2024 से मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है उसके सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाये।
ड्राइवरों ने सरकार से माँग की हैं कि अविलंब इन कानूनों को रद्ध कर कर देश की रीढ को मजबूत करें न कि उसे तोड़े अभी तो यह तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल है अगर कानून रद्ध न हुए तो यह अनिश्चित कालीन के लिए होगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही जनता परेशान हो जायेगी। देश की प्रगति में ड्राइवरों का योगदान किसी सैनिक से कम नहीं होता अधिकाँश ड्राइवर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए महज दस बीस हजार कमाने के लिए घर द्वार छोड़कर परदेश परदेश भटकता हैं बह जीवन भर भी ड्राइवरी करें तब भी बह दस लाख का जुर्माना नहीं जमा कर सकता और न दससाल की सजा भुगत सकता ।



