मध्य प्रदेश
विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया ने महिलाओं को वितरित किए लाड़ली बहना के प्रमाण पत्र
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना जिसमें कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश की सभी बहनों के खाते में 10 जून से 1000 की राशि डाली जाएगी।
इसी योजना के अंतर्गत पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाली मझौली नगर परिषद के वार्ड नं 8 में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा स्वीकृत हुए लाड़ली बहनों के प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया ने बताया गया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।



