धार्मिकमध्य प्रदेश

विपिन बिहारी के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा 1 अप्रैल से

रिपोर्टर : कृष्णकांत सोनी
सिलवानी । रायसेन जिले की सिलवानी तहसील की धर्म नगरी सियरमऊ में प्राकृतिक वातावरण में 1 अप्रैल से संगीतमय श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ होगा,जो 7 अप्रैल तक चलेगी. इस कथा के मुख्य यजमान कुंदन कुशवाहा और उनकी पत्नी गीता बाई है. वही कथा का वाचन आचार्य बिपिन बिहारी दास जी महाराज सागर के द्वारा किया जाएगा. कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 तक रहेगा । कलश यात्रा 1 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से श्री सीताराम मंदिर से प्रारंभ हो ग्राम में भ्रमण कर कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजनकर्ताओं ने कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button