वेदांशी लोधी ने सीबीएसई में 96.4 % अंक लेकर पाटन का नाम किया रोशन
संस्कृत में मिले 100 में से 100 अंक
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ गए जिसमें पाटन ब्लाक के ग्राम सिमरिया के कृषक लोधी परिवार में जन्मी वेदांशी सिंह लोधी ने कुल 500 नंबरों में से 482 नंबर प्राप्त करके जो 96.4 प्रतिशत होते है। आपने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करके समूचे ग्रामीण अंचल एवं लोधी समाज का नाम रोशन किया है। आपकी माताजी m मौसमी सिंह लोधी, पिताजी सुजीत सिंह लोधी दोनों ही शिक्षक है। आपने माता पिता के साथ साथ विद्यालय, शिक्षकों एवं पाटन ब्लाक को भी गौरान्वित किया है। वेदांशी जबलपुर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 जीसीएफ में पढ़ती है आपने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्राचार्य रजनीश सिंघई प्रधानाध्यापक पीयूष पांडे, रोज़ टोपो आदि ने मिठाई खिलाकर आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया है।



