शनि मंदिर से चोरी हुई शनि देव की प्रतिमा 48 घंटे बाद झाड़ियों में खंडित पड़ी मिली, श्रद्धालुओं में आक्रोश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र संतो की तपोभूमि गंगा झिरिया बीजाडोंगरी ग्राम स्थित शनिदेव स्थित शनिदेव मंदिर से चोरी हुई भगवान शनिदेव की प्रतिमा शनिवार की सुबह 48 घंटे बाद झाड़ियों में खंडित अवस्था में ग्रामीणों को पड़ी मिली है जिसको ग्रामीणों ने उठाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है चोरी हुई शनिदेव की प्रतिमा में लगी चांदी की आंखें सुरक्षित हैं लेकिन प्रतिमा खंडित बताई जा रही जिससे आशंका शनि देव प्रतिमा चोरी के पीछे अज्ञात चोरों का हांथ नहीं हो सकता बल्कि किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है। बता दे क्षेत्र में इसके पहले भी मंदिरों से मूर्ति चोरी के पीछे मानसिक विक्षिप्त एक युवक की हरकत सामने आई थी और पुलिस ने शनिदेव मंदिर मूर्ति चोरी के दिन इस युवक से कुछ मूर्तियां बरामद भी की गई थी और लगातार पुलिस के द्वारा मूर्ति चोर की तलाश की जा रही थी और पुलिस के दबाव में अज्ञात मूर्ति चोर मूर्ति को झाड़ियों में फेंक कर चला गया जिसको सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मूर्ति झाड़ियों में खंडित अवस्था में पड़ी हुई थी। शनिदेव मंदिर से मूर्ति चोरी और उसके बाद मूर्ति को खंडित करके झाड़ियों में फेंकने के इस घटनाक्रम से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस से मूर्ति चोर की खोज कर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है


