आलीवाडा़ ग्राम पंचायत सचिव रविशंकर गुप्ता द्वारा निर्माण कार्यों में मनमानी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । आलीवाडा़ ग्राम पंचायत सचिव रविशंकर गुप्ता द्वारा निर्माण कार्यों में मनमानी करते हुए नजर आए। ग्राम पंचायत आलीवाडा़ जनपद पंचायत उदयपुरा मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है निर्माण कार्यों मेंआलीवाडा़ ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र धाकड़ और सचिव रविशंकर गुप्ता अपनी मनमानी की जा रही है पंचायत के खाते से अपने लोगों के खाते में मनमानी राशि निकाली जा रही है । निर्माण कार्य निम्न क्वालिटी से किये जा रहे हैं उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने बताया कि मनरेगा का काम 1 साल से पूरी तरह से बंद है। आलीवाडा़ ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से मनरेगा का काम किया जा रहा है नाली निर्माण कार्य सीसी रोड का कार्य शौचालय का कार्य अधूरा पड़ा है । राशि पूर्ण आहरण की जा रही है निर्माण कार्यों की जांच करवाने की कृपा करें जिससे कि आलीवाडा़ ग्राम पंचायत सचिव रविशंकर गुप्ता की मनमानी का पर्दाफाश हो सके और ग्राम वासियों को ग्राम सभा के द्वारा जानकारी नहीं मिल रही है आला अधिकारियों से इसकी जांच करवाएं भ्रष्टाचार करने वाले सचिव पर उचित कार्रवाई करें और 25 तारीख को 3 लाख रुपए पंचायत के खाते से निकाले गए हैं।



