मध्य प्रदेश

शासकीय राशन दुकानों में राशन वितरण में भारी अनियमितताएं

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासन द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले निशुल्क राशन वितरण में दुकानदारों द्वारा घोर अनियमितताएं मनमानी बरतने के समाचार मिले हैं हमारे संवाददाता को सुजानपुर सिमरिया मडखेडा ग्रामों के उपभोक्ताओं ने बताया है कि उन्हें महीनों से राशन नहीं दिया गया है उपभोक्ताओं ने दुकानदार पर अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों व फूड इंस्पेक्टर से इसकी खुली जांच की मांग की है गरीबों के निवाले को दुकानदार किस तरह डकारने में लगे हुए हैं यह बहुत बड़े चिंता का विषय है ग्राहक उपभोक्ताओं ने शिकायत करते हुए बताया है कि दुकानदारों द्वारा शासन से आने वाले राशन को ब्लैक किया जा रहा है कोटे में होने वाली अनियमितताओं की जांच संबंधित अधिकारी शीघ्र करें जिससे लोगों को समय पर राशन उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button