मध्य प्रदेश
शिक्षा विभाग में 40 वर्ष की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई में पदस्थ प्रधानाध्यापक रामप्रसाद रौतेल शिक्षा विभाग में 40 वर्षों की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो गए हैं।स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा नाते रिश्तदारों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी।
इस दौरान नोखेलाल रौतेल, ब्रजभूषण बैरागी, उमेश पाण्डेय, रामवरण पटेल, जेपी हल्दकार, संजय पटेल, प्रहलाद पटेल, सुशील पटेल, त्रिलोक दास बैरागी, पुष्पेन्द्र रौतेल, आदित्य रौतेल सहित स्कूल स्टॉप व अन्य नाते रिश्तेदार भी उपस्थित रहे।



