मध्य प्रदेश
संत कबीर दास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद मुख्यालय बड़वारा में संत कबीर दास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में बनाया गया । कार्यक्रम में संत कबीर दास जी के चित्र में विधिवत पूजन कर, माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उनके जीवन पर अधीक्षक प्रकाशचंद्र सोनी द्वारा विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया । तत्पश्चात रमेश कुमार रैदास एवं विकास यादव मुख्यमंत्री जनसेवक द्वारा भी उनके जीवन चरित्र पर जानकारी दी गईं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेणुका सिंह, विद्या तेकाम, बंदना सिंह, माधुरी सिंह, उषा सिंह एवं छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही ।



