सिलौंडी में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के साथ हिंदू समाज की एकता मजबूत करने का लिया संकल्प
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सिलौंडी में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पूज्य कथावाचक पंडित संयोग शास्त्री का संत-सानिध्य प्राप्त हुआ । इस दौरान धर्म, संस्कृति, संस्कार और हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे गए ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद कटनी के जिला अध्यक्ष मान लखन साहू उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि हेमचंद्र राय तथा मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री उमेश माधव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के बंधुओं का मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बैजनाथ दहिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल जी सहित प्रखंड ढीमरखेड़ा एवं खंड सिलौंडी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही । वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित होकर धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के बंधुओं ने धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण तथा हिंदू समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया ।



