मध्य प्रदेश

सीएम राइज स्कूल में विज्ञान संकाय का परिणाम 98 फीसदी रहा

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल का बोर्ड परीक्षा में हायर सेकंडरी परीक्षा के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा।
संस्था के विज्ञान संकाय में कुल 49 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 48 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।इस तरह संस्था का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा। विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण 48 परीक्षार्थियों में से 44 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विज्ञान संकाय में शिवांश पुष्पराज कुशवाहा ने 500 में से 451 अंकों के साथ प्रथम स्थान, गायत्री लोधी ने 442 अंकों के साथ द्वितीय और मोनिका चौरसिया व मुस्कान वाल्मीकि ने 432 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महक सोनी को 430 अंक मिले हैं। इसी तरह गणित संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। गणित संकाय से आकाश साहब सिंह लोधी ने 421अंक हासिल कर प्रथम स्थान, नारायण राजपूत ने 419 अंकों से द्वितीय स्थान और हर्षित राजपूत ने 394 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों ने सीएम राइज विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय स्कूल के प्राचार्य सीके विश्वकर्मा के साथ कक्षा शिक्षक वेणी शंकर पटेल ( गणित), के साथ विषय शिक्षक पूनम बसेड़िया ( हिन्दी), नेहा रावत ( अंग्रेजी), हेमवती विकास अग्रवाल ( रसायन), स्मिता शक्ति सिंह राजपूत ( भौतिक), दीपक लोधी( जीव विज्ञान) एवं दीपाली वर्मा को दिया है।

Related Articles

Back to top button