मध्य प्रदेश

सेवा से संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल के आगामी सेवा से संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए दशरमन में बैठक आयोजित की गई । बैठक में अभियान के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई ।
बैठक में मंडल प्रभारी विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं विकास यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है । सेवा से संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सीमा भरत शुक्ला एवं अरविंद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 25 अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी दी ।
बताया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाला यह अभियान एक माह तक सेवा से संकल्प अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे । साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके जीवन में आए बदलाव और सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी भी साझा की जाएगी ।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत शुक्ला, मिशा बंदी, संतु असाटी, अनिल पांडे, कार्यालय मंत्री विनोद राय, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष वंशकार, सूर्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश पटेल, राजेश पटेल, राजेंद्र लोनी, छोटू ठाकुर, शिवकुमार दहिया, निरूप मंजू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button