धार्मिक

अंधेरी बाग में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l दुर्गा उत्सव समिति आजाद चौंक समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करवाया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा अंधेरीबाग से होते हुए न्यू बस स्टैंड , झंडा चौक से होते हुए बड़ी माई मंदिर से होते हुए नगर के अनेको मंदिरों से होते हुए अंधेरीबाग में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। चैत्र माह की नवरात्रि भी प्रारंभ है। इसी उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा संतोष महाराज के मुखारविंद से सुनने को मिलेगी। ईश्वर की कथा का व्याख्यान होने से आसपास का माहौल ईश्वरमय हो जाएगा। चारों तरफ प्रभु की लीला के गुणगान सुनने को मिलेगा। कलश यात्रा में विजय दुबे, मगन चौरसिया, कुलदीप तिवारी, शैलेंद्र पौराणिक, रजनीकांत झारिया, जागेश्वर सोनी, शैलेंद्र इंदौरिया, अनिल नामदेव, आशीष पटेल, चंन्दू चौरसिया, शैलेष बाजपेयी, नरेश जयसवाल, सुनील चौरसिया, संतोष सोनी, संदीप सोनी, मथुरा प्रसाद झारिया आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button