कृषिमध्य प्रदेश

उपार्जन केंद्र बनाएं जाने के संबंध में जनपद अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापानकटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे जो की जनहितैषी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। आपको बता दें की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत के ग्राम देवरी मंगेला के किसानों की मांग को लेकर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने देवरी मंगेला को पुनः उपार्जन केंद्र बनाये जाने के संबंध में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद को पत्र लिखकर बताया की देवरी मंगेला समिति के अंतर्गत दो खरीदी केंद्र 1. देवरी मंगेला 2. टोला केंद्र संचालित थे, जिसमें देवरी मंगेला खरीदी केंद्र को विगत धान खरीदी के समय बंद कर दिया गया था जिस वजह से देवरी मंगेला क्षेत्र के किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उनके द्वारा कहा गया कि किसानों की मांग को दृस्टिगत रखते हुए देवरी मंगेला समिति के दोनों खरीदी केंद्र पूर्व की भांति पुनः स्थापित किया जाये जिससे किसानो को सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button