अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के नवीन प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ
भोपाल । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली, इकाई मध्यप्रदेश के यशस्वी ऊर्जावान अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की भैया) के मार्गदर्शन में नवीन प्रदेश कार्यालय प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के जहांगीराबाद चौराहा नशेमन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 402 फोर्थ फ्लोर पर गुरुवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज के पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज जी का पूजन अर्चन कर इस महत्वपूर्ण पर्व पर उनका स्मरण किया गया।
याद रहे प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की भैया) के आग्रह पर अब कोई भी सामाजिक कार्य की शुरुआत भगवान ऋषि महाराज की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होने लगा है।
इस अवसर पर समाज के प्रदेश महामंत्री पत्रकार जीवेश चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता दशरथ चौरसिया दादाजी, कार्यालय मंत्री आलोक चौरसिया, विष्णु भाई, राजा चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, भरत चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, आदि सामाजिक बंधु उपस्थित थे।



