मध्य प्रदेश

वैक्सीन से छूटे किशोरों का पता लगाने शहर में घर-घर दस्तक दे रहा नपा का अमला

घर घर पहुँचकर कोरोना वैकशीन की अमला जुटा रहा आंकड़े
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 साल तक बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। लेकिन कोरोना महामारी संक्रमण बढ़ने के बाद स्कूल फिर से 31 जनवरी तक निजी व सरकारी स्कूल, मदरसे बंद हो गए है। जिससे स्कूलों में वेक्सीनेशन अब नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में वैक्सीन से छूटे छात्र-छात्राओं को डोज लगवाने के लिए उनका पता लगाने अब नगर पालिका का अमला घर-घर दस्तक दे रहा है। नपा के इंजीनियर पीके साहू, अभिषेक मालवीय ने बताया कि घर- घर पहुंचकर यह अमला उन बच्चों की जानकारी जुटा रहा है, जिन्हें अभी वैक्सीन नहीं लगी है। वैसे जिले भर में 15 से 18 साल तक के 55 हजार 540 बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।
सर्वे के लिए शहर में बनाए 18 दल ….
इस सर्वे के लिए बनाए गए है 18 टीमें , जो शहर के एक से लेकर 18 वार्डों में पहुंचकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए बच्चों की जानकारी जुटा रहा है। यह अमला घरों पर पहुंचकर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित कर रहा है। कलेक्टर व नगर पालिका के प्रशासक अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर नपा अमला वार्डों में डोर -टू डोर सर्वे करते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button