क्राइम
अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, युवती गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । मंगलवार की रात्रि में भोपाल-सागर मार्ग पर गैरतगंज बड़े पुल पर तेज़ रफ्तार चले आ रहे अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगो को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती को गंभीर चोटे आई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि में भोपाल-सागर मार्ग पर गैरतगंज नगर के बड़े पुल पर तेज़ रफ्तार चले आ रहे अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगो को टक्कर मार दी। जिसमे
निकिता यादव को गम्भीर चोटें आई है घायल अवस्था में गैरतगंज सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। घायल निकिता यादव बेगमगंज तहसील के ग्राम चैनपुरा की निवासी हे।



