क्राइम

अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड बेतवा नदी का पुल के नजदीक श्मशान घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव रविवार को दोपहर पड़ा मिला, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य अज्ञात महिला के चेहरों को आग से जला दिया है, हत्या का मामला फिलहाल अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना कोतवाली के तहत नीमखेड़ा भोपाल रोड बेतवा नदी जाखा पुल के समीप श्मशान घाट की झाड़ियों में रविवार को दोपहर पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली टीआई आशीष सप्रे और सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन एफ एसएफएल टीम मौके पर पहुंची पुलिस ।
थाना कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई गई है ।मृतिका महिला करीब 5 माह के पेट से गर्भ से थी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने महिला के चेहरे को खुर्दबुर्द कर जला दिया है । जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी।फिलहाल यह मामला प्रथम दृष्टया में अवैध संबंधों या कोई रंजिश का लग रहा है । फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शव मिलने से उठ रहे सवाल ..
अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अज्ञात महिला या तो भोपाल की निवासी है थाने के आसपास के गांव की हो सकती है मालूम करना होगा कि रायसेन कोतवाली के आसपास के गांव या कस्बे महिला गुम इंसान कायम तो नहीं है यह भी पता लगाना होगा दूसरी तरफ अटकले लगाई जा रही है कि यह अज्ञात महिला भोपाल की भी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 5 माह की गर्भ से भी है हर एक मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button