शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में देवलोक गमन
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
नरसिंहपुर । द्वारिका एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उन्होंने रविवार की दोपहर लगभग 3:30 पर अंतिम सांस ली। जगतगुरु शंकराचार्य के दुखद निधन से पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है और हर कोई उनके निधन से स्तब्ध है। नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी आश्रम में उनका देवलोक गमन हुआ है। उनके निधन के बाद से ही वहां पर वीआईपी ओ का आना शुरू हो गया है। और मंगलवार को दोपहर को 4 बजे उन्हें समाधि दी जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था की जा रही है, और उनके समाधि स्थल को निर्मित किया जा रहा है । दुखद निधन पर पहली प्रतिक्रिया शंकराचार्य के परम शिष्य स्वामी सदानंद महाराज ने देते हुए जगतगुरु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक धर्मयुग की समाप्ति हो गई है और आप उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों की जा रही है।



