मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न, महा आंदोलन को लेकर हुई चर्चा

रिपोर्टर : मदन वर्मा
सिलवानी । अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक सिलवानी द्वारा भोपाल चलो महा आंदोलन के तहत बैठक का आयोजित की गई। मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक संघ इकाई सिलवानी के आव्हान पर 12 अक्टूबर को भोपाल के नीलम पार्क में होने जा रहा माह आंदोलन में भाग ले हेतु ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा की अडक्ष्यता में सिलवानी के श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई । बैठक में आगामी बुधवार को भोपाल चलो माह आंदोलन के बारे में चर्चा कर रणनीति बनाई गई एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने सिलवानी ब्लॉक के अंतर्गत आने बाले संकुल केंद्रों के सर्वसम्मति से संकुल अध्दक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। वही बैठक में बम्होरी संकुल अध्यक्ष सचिन रघुवंशी ने ब्लॉक सिलवानी के सभी सभी ब्लॉक अध्यक्षो से भोपाल चलो माह आंदोलन में भाग लेने की अपील की। जिससे महा आंदोलन को सफल बनाया जा सके, बैठक में मुख्य रूप से सतीश चौरसिया, महेश भार्गव, रामबाबू रघुवंशी, हरिप्रकाश सेन, वीरेन्द्र रघुवंशी, सुदीप खरे, भूपेंद्र मालवीय, सहित बडी संख्या में अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button