मध्य प्रदेश

शरद पूर्णिमा महोत्सव में राधा कृष्ण रास गरबा का आयोजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मां बंजारी दरबार में सर्व ब्राह्मण महिला जागृति मंच के द्वारा राधा कृष्ण रास गरबा का आयोजन किया गया । जिसमें सर्व ब्राह्मण महिला जागृति मंच के अध्यक्ष सुषमा तिवारी एवं कु मेघा बसेडिया ने राधा कृष्ण के रूप में अपनी गरबा रास की प्रस्तुति दी साथ ही शैली दुबे आराध्या तिवारी एवं कु काव्या बसेडिया ने राधा कृष्ण गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी एवं समिति की सभी महिलाओं ने मिलकर श्री कृष्ण के साथ गरबा रास किया एवं आनंद पूर्वक यह उत्सव मनाया प्रसादी वितरण के पश्चात बैंड बाजों के साथ समिति की महिलाओं ने नरहरियानंद तालाब की परिक्रमा की इस सफल आयोजन में गायत्री दुबे, विद्या दुबे, मीना दीक्षित, सुनीता तिवारी, रजनी मिश्रा, स्वाति राजोरिया, कंचन शर्मा, प्रियंका, प्रतीक्षा दीक्षित, दुर्गा एवं अन्य माताओं बहनों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दी ।

Related Articles

Back to top button