अतिवृष्टि से बरबाद फसलों को लेकर काँग्रेस किसानों ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । ब्लाँक काँग्रेस कमेटी व काँग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दोपहर दो बजे थाना प्रांगण से हाथों में काँग्रेस का ध्वज लेकर किसानों के सम्मान में काँग्रेस मैदान में .व शिवराज सरकार होश में आओ किसानों को मुआवजा तुरंत दिलाओं जैसे नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे ।
तहसीलदार व नायब तहसीलदार हैं हड़ताल पर ।
मध्यप्रदेश सरकार की हठधर्मिता से तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम चरण में तीन दिवसीय हड़ताल 20 मार्च से चले गये । किसानों ने तहसील बाबू को ज्ञापन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे बाड़ी तहसील व बरेली तहसील के क्षेत्रों में 17 मार्च शाम से आज तक भी अचानक मौसम के बदलने और तेज हवाओं के साथ पानी के साथ ओले गिरने से गेंहूँ चना टमाटर अन्य गीदड़ फसलों का 70 से लेकर 90 प्रतिशत नुकसान हुआँ । इसके लिए मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा हैं और जल्द से जल्द सरकार से मुआवजा की माँग करते हैं ।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से ताराचंद साहू, नूतन चौहन मनीष ठाकुर, राममनोहर शर्मा, सुमित ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता व किसान सम्मलित रहे ।



