Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 06 नवम्बर 2026 शुक्रवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
. ⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 *_06 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि 10:30 ए एम तक उपरांत त्रयोदशी | नक्षत्र हस्त 04:43 ए एम तक उपरांत चित्रा | विष्कुम्भ योग 04:09 ए एम तक, उसके बाद प्रीति योग। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। चन्द्रमा आज कन्या में संचार करेंगे। नए कार्य के लिए अभिजित मुहूर्त 11:42 से 12:26 तक शुभ है; राहु काल 10:42 से 12:04 तक है। आज से ही यम पञ्चक प्रारम्भ होता है। खास बात यह है कि इसी दिन से पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।
🐑 *_मेष राशि- आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
🪶 *_उपाय :- लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए श्रीकृष्ण जी के समक्ष कर्पूर जलाएं
🐂 *_वृषभ राशि – मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।
🪶 *_उपाय :- आर्थिक लाभ के लिए पिता या पिता सामान व्यक्ति को सूर्य की कारक वस्तुओं (गुड, गेहूँ, दलिया, लाल मिर्च, केसर) से बना भोजन कराएं।
👩❤️👨 *_मिथुन राशि – अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
🪶 *_उपाय :- विष्णु या दुर्गा जी के मंदिर में कांसे का बर्तन दान करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
🦀 *_कर्क राशि – आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
🪶 *_उपाय :- श्रीकृष्ण जी की पूजा करने से फैमिली लाइफ में खुशियाँ बढ़ने लगती हैं।
🦁 *_सिंह राशि – अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
🪶 *_उपाय :- अपने इष्टदेव को पीले पुष्प चढ़ाएं, इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
👰🏻♀️ *_कन्या राशि – आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
🪶 *_उपाय :- ‘ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः’ मंत्र का 11 बार उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
⚖️ *_तुला राशि – व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
🪶 *_उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में उन्नति के लिए फटे घिसे फीके पड़ चुके कपड़े, टूटे जूते, रद्दी सामान इकट्ठा न होने दें।
🦂 *_वृश्चिक राशि – आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
🪶 *_उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलते समय लाल गुलाब अवश्य दें, इससे प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।
🏹 *_धनु राशि – कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।
🪶 *_उपाय :- माता या किसी बुजुर्ग महिला से कुछ चावल लेकर सफेद वस्त्र में बांधकर अपने पास रखना नौकरी/बिज़नेस के लिए शुभ है।
🐊 *_मकर राशि – आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।
🪶 *_उपाय :- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।
⚱️ *_कुम्भ राशि – अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें, शराब से बचें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।
🪶 *_उपाय :- साधु-संतों का आदर करने व उन्हें भोजन कराने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🐬 *_मीन राशि – अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
🪶 *_उपाय :- आर्थिक लाभ के लिए पिता या पिता सामान व्यक्ति को सूर्य की कारक वस्तुओं (गुड, गेहूँ, दलिया, लाल मिर्च, केसर) से बना भोजन कराएं।
✍🏼 *नोट_कृपया ध्यान दें जी* : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। तथा अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

