अधिकारियों के बंगले के सामने बन रही घटिया सड़कें, जिम्मेदार विभाग के अधिकारी बाजार मॉनिटरिंग की गायब
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । लोक निर्माण विभाग रायसेन द्वारा शहर के पास कालोनियों सहित अधिकारियों के बंगले के आसपास घटिया सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि लोक निर्माण विभाग रायसेन के जिम्मेदार अधिकारी बजाय मॉनिटरिंग के गायब रहते हैं। जिससे सड़क पर डाले जा रहे डामर की गुणवत्ता इतनी खराब है कि एक बारिश भी सड़क झेल नहीं पाएगी । लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़कें बेहद घटिया और खराब है ।वर्तमान में कलेक्टर बंगले से लेकर साईं विहार कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क भी आनन-फानन में घटिया तरीके से बनवा दी गई है। इसके पहले भी एक ठेकेदार ने इतनी घटिया बनवाया था ।जो महीने भर बाद बिखर गई थी ।मौजूदा समय में कलेक्टर ऑफिस के आसपास बंगलों न्यायाधीशों के घर तक निर्माण कराया जा रहा है। गिट्टी डाली डाली गई है ।बारिश में ही बिखर जाएगी।यह बड़े शर्म की बात है । जहां अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों के बंगले हैं और न्यायाधीशों के बंगले हैं उनके सामने बेहद घटिया सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे अधिकारियों अन्य लोगों में नाराजगी व्याप्त है ।नागरिकों ने घटिया सड़क निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग कलेक्टर अरविंद दुबेऔर पीडब्ल्यूडी के ईई श्रीकिशन वर्मा से की है।



