मध्य प्रदेश

अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव नियुक्त हुए जिलाध्यक्ष, समाज बंधुओ ने किया स्वागत

सिलवानी । पंजीकृत संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा म.प्र. की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव की अनुशंसा पर 30 जिला अध्यक्ष के नामों की प्रथम सूची प्रकाशित की गई। महासभा की जिला इकाई रायसेन से अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव सिलवानी को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने से स्थानीय समाज बंधुओं में खुशी की लहर छा गई। साथ ही अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव को जिला संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शाल, श्रीफल, व पुष्पमाला भेंट कर समाज बंधुओं द्वारा स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।
शुभकामना देने वालों में महासभा रायसेन के पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल श्रीवास्तव, रामस्वरूप श्रीवास्तव, रामशरण श्रीवास्तव (संरक्षक), सुनील श्रीवास्तव (गैरतगंज), राजीव खरे, विनय खरे, सुश्री ज्योति श्रीवास्तव (बेगमगंज), अखिल खरे, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद खरे (बरेली), जितेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव (उदयपुरा), नीलेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र खरे (देवरी), अशोक श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव (रायसेन), सुभाष खरे, संजय खरे, सर्वेश खरे (डावरी), अजय श्रीवास्तव (सियरमऊ), एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव (साईंखेड़ा), कमलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव (सांईखेडा), एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव (चंदन पिपरिया), उमेश सक्सेना (बम्होरी), माधोशरण श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव,ब्रजेश श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव (चुन्हेटिया), शिवनारायण खरे, भूपेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों सहित उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त कर महासभा की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button