मध्य प्रदेशहेल्थ

अनिश्चितकालीन हडताल पर मेडिकल लैब टेक्नीशियन, जांच सेवाएं प्रभावित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 13 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते शुक्रवार से मेडिकल लैब टेक्नीशियन और लैब अटेडेंट अनिश्चिकालीन हडताल पर हैं। इससे जिले भर में शासकीय अस्पतालों की पैथोलाजी में ब्लड, यूरिन सहित जांच सेवाएं प्रभावित हैं। इसी तरह शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान के साथ ही पीएचसी ढीमरखेडा, सिलौडी, खमतरा बडा कछारगांव में हडताल से लैब जांच सेवाएं बेहद प्रभावित हैं। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसियेशन जिलाध्यक्ष अशोक इंदौरिया ने बताया कि मांगों के संबंध में कई दफा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है। लेकिन अब तक मांगों के निराकरण की दिशा में कदम नहीं उठाये गये। जिसके चलते मजबूरन हडताल का रास्ता अपनाना पडा है। अशोक इंदौरिया ने कहा कि मांगों के निराकरण के उपरांत ही हडताल समाप्त होगी। इस दौरान लैब टेक्नीशियन व अटेंडेंट लगातार मांगों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button