मध्य प्रदेश

पुलिस के शूरवीर अधिकारियों का हुआ भव्य अभिनंदन, पीपलवाला मित्र मंडली ने तलवार भेंट कर किया सम्मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुंजन कला सदन परिवार द्वारा आयोजित “पुलिस के शूरवीर अधिकारियों का अभिनंदन समारोह” में पीपलवाला मित्र मंडली ने सहभागिता करते हुए पुलिस अधिकारियों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया । इस अवसर पर मंडली की ओर से वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रतीक स्वरूप अधिकारियों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव द्वारा किया गया । समारोह में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस दौरान शरद समैया, राजेश जैन ‘कल्लू’, सिद्धांत पाठक, मुईन अंसारी, प्रमोद पटेल सहित पीपलवाला मित्र मंडली के कई सदस्यों ने शूरवीर अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके समर्पण के लिए कृतज्ञता व्यक्त की ।
पीपलवाला मित्र मंडली के सदस्यों ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । ऐसे सम्मान समारोह समाज में सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा । अंत में सभी ने शूरवीर अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साहस और समर्पण को नमन किया ।
“वीरों का सम्मान, समाज का अभिमान” इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button