12 वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, देर रात मामला दर्ज

चरगवा थाने की घटना, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है सुरक्षित बालिकाएं
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र का मामले सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा गया । और कुछ ही घण्टों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया ।
क्या था मामला- जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र थाना चरगवा का है जहा 12 वर्ष की आयु बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया । चरगवा थाना प्रभारी विनोद पाठक ने जानकारी में मीडिया को बताया कि रविवार की रात्रि 10 बजे के दौरान मौसी के घर जा रही थी । अचानक से रास्ते में जातें समय परिचित युवक मिल गया और उसे मौसी के घर तक छोड़ने को लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुछ दूर चल कर घने जंगल में ले जा कर उसके साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और देर रात में घर के बाहर छोड़ कर भाग गये ।
देर रात जब 12 वर्षीय बालिका अपनी मौसी के घर सामने खड़ी हो कर रो रही थी तब रिस्तेदारो ने उससे रोने और क्या हुआ को लेकर चर्चा की तो उसने सारी जानकारी घटना को लेकर बतलाई ।
घटित हुई घटना को लेकर किया गया मामला दर्ज- चरगवा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवकों के ऊपर मामला दर्ज किया गया और रात्रि में ही उनकी तलाश के लिए टीम लगा दी गई ।
पुलिस ने सोमवार देर शाम को तीनों सामूहिक दुष्कर्म करने वाले युवकों को पकड़ कर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया ।
तीनों सामूहिक प्रयास आरोपी पंचम ठाकुर उम्र 22 वर्षीय, ब्रजेश ठाकुर उम्र 23 वर्ष, बाली ठाकुर 24 उम्र वर्ष से पूछताछ कर जाँच प्रकरण में लेकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है । वही पीड़ित परिवार के सदस्य से रात्रिकालीन 3 बजे के दौरान बताये गये अनुसार मामला दर्ज किया गया और पीड़ित बालिका का मेडिकल्स चेक कराया गया ।
दहशत में हैं मासूम- मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने युवकों की दरिंदगी के बाद से बुरी तरह से डरी हुई हैं पूछताछ में भी बालिका कई बार रो रही थी । पुलिस ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार किया गया है और अभी उसकी स्थिति ठीक हैं ।



