पर्यावरणमध्य प्रदेश

अन्न के बिना हम जीवित रह सकते हैं परंतु ऑक्सीजन के बिना नहीं : डॉ नागर

रिपोर्टर : प्रफुल्ल भार्गव
ओबेदुल्लागंज । रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के अव्हान पर ज़िला रायसेन के मण्डल ओबेदुल्लागंज के तामोट ग्राम पंचायत में हरा भरा मध्यप्रदेश के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यकर्ताओ द्वारा ग्राम पंचायत भवन एवं आसपास क्षेत्र में 100 से अधिक पौधे रोपे गए, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर ने बताया कि पूरे जिले के 22 मंडलों में आज युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र नागर, तामोट के सरपंच कपिल मेहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शान्तनु पाण्डेय, मण्डल प्रभारी उमाशंकर गौर, सौरभ चौहान, कोमल सिंह चौहान, लोकेश परमार,रजत गुर्जर, राहुल प्रजापति, हरीश नंदवंशी, शिवांक यादव, सरगम चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Related Articles

Back to top button