अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, एक पेड लगाना सौ गायों का दान देने के समान : पप्पू ठाकुर
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। तहसील के ग्राम चैनपुर के समाज सेवी पप्पू ठाकुर ने प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे। आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है। इसी कर्तव्य को याद करवाने व युवा पीढ़ी को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए चैनपुर में पप्पू ठाकुर समाज सेवक ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। अपना जन्मदिन पप्पू ठाकुर ने मित्रों के साथ मिलकर शा.उ.मा.वि चैनपुर में पौधारोपण कर मनाया। पप्पू ठाकुर पर्यावरण संदेश में कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा। भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधे नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है उन्होंने युवा वर्ग से अपील की एवम शा.उ.मा.वि चैनपुर के विद्यालय के बच्चो को एवम ग्रामीणों को सभी वर्गो के नागरिको से अपील करते हुए सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और अपने अपने ग्रामो को हरा भरा बनाएं। इस मौके शिक्षक कमलेश उईके, कृष्ण ठाकुर, पवन मरकाम आदि मौजूद रहे।



