कृषिमध्य प्रदेश

अपर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । अपर कलेक्टर मिशासिंह ने शनिवार को सेवा सहकारी समिति महाराजपुर द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र राज वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र प्रभारी को मानक गुणवत्ता की उपज की ही तौल करने के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर द्वारा किसानों द्वारा ली गई धान की उपज की तौल के उपरांत शासन निर्देशानुसार टैग लगाने लगाने एवं टैग में किसानों के नाम और कोड की जानकारी अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने गोदाम की क्षमता से अतिरिक्त धान को मिलर को भेजने के लिए जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल को निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों के निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पर जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल, जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन एसआर निमोदा, तहसीलदार पनागर विकास जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पनागर रोशनी पांडे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button