अब एक्स-रे निशुल्क होगे, पहले 150 रूपये लिए जाते थे
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। साईंखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन के आदेश के बाद भी एक्सरे की 150 फीस थी एवं अन्य जांचों की भी रसीद काटकर फीस ली जाती थी जिससे आसपास ग्रामीण क्षेत्र के मरीज आर्थिक दृष्टि से परेशान हो जाते थे इसको लेकर साईंखेड़ा के पत्रकार बंधुओं ने मीडिया के माध्यम से कई बार शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया इसके चलते माह मई से एक्सरे निशुल्क करा दिए गए हैं जिससे मरीजों को राहत मिली ।
इस संबंध में बीएमओ डॉ सिंह से चर्चा हुई उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में एक्स-रे निशुल्क करा दिए गए हैं एवं आगामी समय में अन्य जांच भी निशुल्क कर दी जाएंगी एवं उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी है जिससे मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है हॉस्पिटल में वार्ड बॉय नहीं है ड्रेसर भी नहीं है और अन्य समस्याएं भी हैं बिजली का वोल्टेज नहीं मिलता जिस कारण कंप्यूटर नहीं चल पाते इन सब समस्याओं को शासन प्रशासन के माध्यम से निजात दिलाना ही सभी सामाजिक लोगों का नैतिक कर्तव्य है।
साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण के नाम से सभी जांचों की रसीद काटकर पैसे लिए जा रहे हैं यहां तक की एक्सरे करवाने वाले मरीज से भी ₹150 लिए जा रहे हैं कई ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों ने बताया कि हम इतनी दूर से आते हैं पेट्रोल जलाकर और यहां सरकारी अस्पताल में पैसे देकर एक्स-रे कराओ तो सरकारी अस्पताल का क्या मतलब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम के द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है जिले के बाहर एवं जिले की अन्य अस्पतालों में फ्री में जांच हो रही है आखिर। साईंखेड़ा में ही मरीजों से पैसे क्यों लिए जाते हैं?



