मध्य प्रदेश

अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्रमाण पत्र वितरण किए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम में गुरुवार को अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया । पूजा अर्चन के पश्चात अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया इसके पश्चात भैया बहनों का अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से 12 वी कक्षा तक अध्ययनरत भैया बहिनों को कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरण किए गए। अतिथि के रुप में उपस्थित गजेन्द्र सिंह दांगी, विकास गौर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनीता विश्वकर्मा, विद्यालय के आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button