धार्मिकमध्य प्रदेश

बीजाडोगरी में भगवान को जगाने पूरा गांव करता है जागरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम बीजाडोगरी देवउठनी एकादशी पर देवताओं को जगाने के लिए बीते पांच दशकों से भजन संध्या व हवन पूजन करने की पंरपरा चलीं आ रही है। अति प्राचीन रामकुमार सरकार मंदिर में देव उठनी एकादशी को पूरा गांव एकत्रित होकर फतेहपुर में महंत हानाजी श्री अजबदास जी के द्वारा शुरू की गई पंरपरा को निर्वहन कर रहा है। अब उनकी उत्तराधिकारी महंत श्रीराम अनुग्रह दास जी के सानिध्य में देव उठनी एकादशी यह पंरपरा निरंतर चली आ रही है। देवउठनी को जागृत करने के लिए भजन संध्या हवन पूजन किया जाता है। इस भव्य आयोजन में आसपास के गांव अमतारा गूढ़ा मुंडारी दसोदा बराखर के श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर के पुजारी विदेश नायक ने बताया संत जैजै अजब श्री सरकार के द्वारा शुरू की गई पंरपरा आज भी चल रही है गांव में सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकाली गांव में जातीं हैं यह आयोजन विश्व शांति विश्व कल्याण के साथ क्षेत्र सुख समृद्धि के लिए किया जाता है।

Related Articles

Back to top button