अर्पण मिश्रा ने फोटोग्राफी में पुनः किया रायसेन का नाम रोशन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नेहरु युवा केंद्र भोपाल द्वारा रविंद्र भवन भोपाल में “थर्ड आई” फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसने प्रदेश के नामी गिरामी 27 फ़ोटोग्राफ़रो ने भाग लिया । जिसमे 85 फोटो को प्रदर्शनी मे सम्मिलित किया गया था । इसमे रायसेन के अर्पण मिश्रा के चार फोटो को रवींद्र भवन में स्थान दिया। प्रतियोगता में तीन कैटेगिरी में अर्पण मिश्रा ने पुरस्कार प्राप्त किए । जिनमें साँची स्तूप की फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
फोटोग्राफी में द्वितीय स्थान व सूर्य ग्रहण की फोटो को एस्ट्रो फोटोग्राफी में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने रायसेन शहर का नाम रोशन किया ।
उक्त पुरस्कार मध्यप्रदेश के गोरव व फोटोग्राफी में विशेष रुचि रखने वाले पुलिस एडीजी मनीषशंकर शर्मा द्वारा प्रदान किए गए । मालूम हो कि इससे पूर्व भी अर्पण मिश्रा प्रदेश में दो बार पुरस्कार प्राप्त कर अपना व अपने शहर रायसेन जिले का नाम रोशन कर चुके हें ।इनको मिली सफलता पर पिता प्रवीण मिश्रा माता सहित शहरवासियों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।



