मध्य प्रदेश

अवैध खनन पहुंचे कांग्रेस नेता ग्रामीण बोले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चला रहें हैं अवैध खनन, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मडियादो जिला पंचायत सदस्य हटा दो दिन पूर्व कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी, मडियादो क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चल रही अवैध पत्थर खदानों के खिलाफ जिला पंचायत मडियादो मोहिनी जैन व् जनपद उपाध्यक्ष हटा राजकुमारी बिदौया द्वारा दमोह कलेक्टर को घोघरा ग्राम पंचायत के मजरा में अवैध पत्थर खदान चलने व् पत्थर परिवहन होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया गया था कि मडियादो क्षेत्र की घोघरा ग्राम पंचायत के मजरा में विगत दो महीने से अवैध पत्थर खदान का संचालन किया जा रहा है। सैकड़ों टैक्टर ट्राली पत्थर घोघरा सहित आसपास की पंचायतों क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन जा रहें, जिम्मेदार विभागों द्वारा भी नहीं पकड़ा गया ना किसी भी प्रकार कि प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक अवैध खनन मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक ने ग्रामीणों से बात तो ग्रामीणों ने बताया अवैध पत्थर खदान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण बड्डा की चल रही है
कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक का कहना है कि अवैध खनन जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शिवचरण बड्डा के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button