मध्य प्रदेश

अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम पंचायत पांडाझिर एवं तुलसीपार में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणजनों द्वारा क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
पांडाझिर एवं तुलसीपार के ग्रामीणजनों में प्रमुख रूप से माधो सिंह, लखन सिंह, मुल्लू सिंह, राजकुमार, गब्बर सिंह, हरप्रसाद लोधी इत्यादि सहित अनेकों लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत के आगमन पर उन्हें देते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पांडाझिर के ग्राम बिजौरा में रामचरण एवं तुलसीपार में कॉन्वेंट स्कूल के सामने तिगड्डे पर सूरज प्रजापति एवं ग्राम तुलसीपार में शोभाराम के बच्चे अवैध शराब बेच रहे हैं । जिसके कारण दोनों ग्राम पंचायतों के अंदर एवं उससे जुड़े गांव में वातावरण दूषित होकर आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना नशेलचियों के द्वारा घठित की जा सकती है । उक्त स्थानों पर धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब से महिलाओं का भी जीना दुश्वार हो गया है । इसलिए सभी ग्रामवासी गुहार लगा रहे हैं कि आप क्षेत्र के जनप्रतिनिधि है तो तत्काल अवैध शराब बिक्री पर रोक लगवाकर गांव में वातावरण दूषित होने से बचाएं ।
विधायक रामपालसिंह राजपूत ने ज्ञापन देने वाले ग्रामीणजनों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस पर रोक लगवाई जाएगी और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई कराई जाएगी ।

Related Articles

Back to top button