नवयुवक मंडल दिगंबर समाज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों पर दीपावली पर बांटे उपहार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल और दिग्म्बर समाज द्वारा दीपावली के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धन परिवारों को विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान कर उन्हें खुशियां प्रदान करने का कार्यक्रम करीब एक दर्जन ग्रामों में आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बीच दीपावली की खुशियां प्रदान की और इस बात का संदेश दिया की दीपावली का महोत्सव, फटाखे न फोड़कर मनाए, उन्होने र्यावरण साफ स्वच्छ रखने का दिया संदेश।
आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि समतासागर महाराज के निर्देशन में आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल और दिग्म्बर समाज द्वारा दीपावली महोत्सव के अवसर पर तहसील के एक दर्जन से अधिक ग्रामों क्रमश: पांडाझिर, तुलसीपार, सलैया, जरुआ, मोदकपुर, मरखंडी, कुंडा, घोगरी, कीरतपुर, वीरपुर आदि मैं दीपावली एवं महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर सभी लोगों के लिए फल, मिठाई और वस्त्र वितरण किए जाकर सभी को संदेश दिया की दिपावाली पर व्यर्थ खर्च न करें, फटाखे आदि बिल्कुल न चलाए, और पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखें। इस प्रकार उपहार पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीपावली का पर्व परंपरागत रूप से मनाने का वचन दिया।
उल्लेखनीय है कि लोग दीपावली पर हजारों रुपए के पटाखे फोड़ते हैं लेकिन निर्धन परिवारों को अपनी खुशियों में शामिल नहीं करते यह पहला अवसर था जब इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।



