क्राइम

पुलिस कस्टडी से भागा हत्या का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

रायसेन । पुलिस कस्टडी से भागा हत्या का आरोपी।
आरोपी मल्लू आदिवासी को लेकर घटनास्थल पहुंची थी पुलिस।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें।
बड़ी लापरवाही आई सामने पुलिस अभिरक्षा से कैसे भागा आरोपी।
ग्राम बीदपुरा में शुक्रवार को मवेशियों को लेकर आदिवासी समाज के लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई, मुल्लू सेहरिया और लतपत सेहरिया ने मिलकर गोलू पुत्र सोमत सेहरिया की जमकर पिटाई लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल हालत में पहले जिला अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया। वहां पर गोलू सहरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
उसी लड़ाई के मामले में पुलिस आरोपी मल्लू आदिवासी को लेकर घटनास्थल पहुँची थी।
रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।

घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए

मवेशियों को लेकर विवाद, मारपीट में घायल ने तोड़ा दम

Related Articles

Back to top button