सीएम राइज स्कूल से नवाचार शिक्षा का होगा व्यापक प्रसार
सिलवानी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मध्यप्रदेश मे 69 सीएम राइज़ स्कूलों का भूमिपूजन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सी.एम. राइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक क्रांति करेंगे, बाकी सब स्कूलों को पीछे छोड़ कर ये स्कूल आगे बढ़ेंगे।
सी.एम. राइज स्कूलों में प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा एक ही कैंपस में देने का निर्णय किया है। एकीकृत शाला के रूप में सीएम राइज़ स्कूलों को विकसित किया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का अभियान प्रारंभ किया है।
नगर के सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी के प्रांगण में आज भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में विद्यालय की उपलब्धियो को भी बताया गया।
छात्रों के द्वारा बनाएं गए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गयी।
इस अवसर पर नगर पपरिषद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, तहसीलदार आर.जी.वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, स्वतंत्र समैया, संजय मस्ताना, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर, मिलन जैन, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, सलीम काजी, पुनीत समैया, जयबाबू जैन, राजेन्द्र सोनी, शमीम काजी, हफीज मंसूरी, इलयाज खान, ब्लाक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, सी. एम.राइज के प्राचार्य एन.पी. शिल्पी, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, आजाद राय, कन्या शाला प्राचार्य सोनल नामदेव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, नगर परिषद के पार्षदगण सहित गणमान्य नागरिक एवं स्टाफ शिक्षक गण, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मयंक रघुवंशी द्वारा किया गया।




